संदेश

Poem for Kids लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bachpan best poem।। बचपन दिल को छू लेने वाली कविता

चित्र
चैन की सांसे ले आओ #besthindipoem #kavitakunji #viralpoem Listen On Youtube जीवन की आपाधापी में फिर चैन की सांसे ले आओ। सूनी उन गांव की गलियों में फिर से किलकारी ले आओ।। बचपन के वह गुल्ली डंडा, और खेल कबड्डी ले आओ। बहुत खा लिया पीजा बर्गर, चूल्हे की रोटी ले आओ।। अवसाद झलकता चहरे से वो हंसी होठ पे ले आओ। कोई तो समझो दिल की पीड़ा, मां का मरहम ले आओ।। बहुत हुआ भ्रमण शहरों का चौपाल गांव की ले आओ। पेड़ अभी भी होंगे वहीं पर कोई छांव आम की ले आओ।। स्कूल राह की पगडंडी में वह तपती-दोपहरी ले आओ। रस्ते चलते वह खेल ठिठोरी छीना झपटी ले आओ। । महास्साब की वो गुस्सा और मार छड़ी की ले आओ। अंताछरी की हार जीत और बाल सभा भी ले आओ।। ज्ञान समझ की इस बुद्धि में नासमझी को ले आओ। नहीं चाहिए मुझे फेसबुक मेरी मित्रमंडली ले आओ।। छुपाछुपी और आंख मिचौली कंचा कंकड़ ले आओ। जीवन के इस नीरस पल में महत्वाकांक्षा ले आओ।। नहीं चाहिए मूर्त हकीकत वो सपनों के पल ले आओ। जीवन की आपाधापी में फिर चैन की सांसे ले आओ।।

Pakhand ।। पाखंड पर सर्वश्रेष्ठ कविता

चित्र
                          पाखंड मां दुर्गा, शिव, कालिका, तो किसी पे हनुमान प्रचंड। चमत्कार के नाम पर, फलफूल रहा पाखंड।। फलफूल रहा पाखंड दक्षिणा मोटी पाते। लुटने के उपरांत बेचारे फिर नहीं जाते ।। इस घटना का जिक्र नहीं किसी को बतलाते। पड़ोसी भी लूट जाए, इलाज चोखा बतलाते।। लुट जाने के बाद पड़ोसी दोनों मन मुस्काते। फिर तृतीय शिकार को ये दोनों देखो कैसे समझाते।। भाई घंणा होता चमत्कार सभी चकित हो जाते। वहां लंगड़ा करता जंप गूंगे से इंग्लिश बुलवाते।। जाके देख दरबार बदल जायेगी काया। हाथ दबाके पड़ोसी का, फिर आंख मार मुसकाया।। गया बेचारा दरबार मिल गया दल्ला फेरी। कटा पांच हजार की पर्ची, अर्जी पहली तेरी।। जाके बैठ गया दरबार खाली कर अपनी थैली। बाबा ने किया चमत्कार लगा दी अर्जी पहली।। आजा रामभरोसे तेरे घर काली छाया। मरने से तीन बार बचा तू, मौत तेरी निश्चित भाया।। गिर पड़ा बाबा के पैर बचा लो किस्मत मेरी। बाबा ने कान मे कहा, मिला! तू हां में हां मेरी।। चटकी बिल्कुल नहीं, न तो फिर होगा भंगड़ा। बाबा के एक इशारे पर बाउंसर आ गया तंगडा।। फिर ...

Modi And Yogi - Best Poem on Modi And Yogi

चित्र
 #poemonmodi #poemonyogi #bestpoemforkids Listen on YouTube भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन? आज चर्चा में है चुनाव भारत का, सारे देश हैं मौन चाइना पाक से पूछ रहा, भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन।। पाक ने बोला हिंदू छोड़ो, खान भी चाहता चाय बेचने वाले को। भारत फिर से लायेगा, उस छप्पन इंची वाले को। फि र से हवाएं टाइट रहेंगी, मोदी की गारंटी से पीओके पर नजर है उसकी, ले लेगा वह लाठी से।। चाइना तेरी खैर नहीं, तेरे ऊपर बादल पीले से। सावधान, मोदीयोगी से, ये देते, जोर का झटका धीरे से।। जो कहता है वह करता है, यह चाय बेचने वाला। इसको चलो फिर भी झेलें, पर इसका वारिस है, वो विल्डोजर वाला।। सिर्फ खुरापात से वैर है उसका, न हीं वैर पप्पू से। एक सूत्र फॉलो करता वह, नो बेल नो जेल, सीधा मेल प्रभु से।। यूट्यूब पर सुनें

Maa । मां को समर्पित दिल को छू लेने वाली कविता

चित्र
#lovepoetry #lovepoem #bestpoem मां - दिल को छू लेने वाली कविता Listen on YouTube कभी प्यार लुटाती कभी आंख दिखाती, तो कभी मारपीट कर मजबूत बनाती। तो कभी डांस सिखाती छम छम छम्मा, ऐसी होती है मम्मा।। कभी सीने से लगाती,दूध पिलाती, कभी खुद ही रुलाती, खुद ही हंसाती। जीवन में जलाती है शम्मा, ऐसी होती है मम्मा।। उंगली पकड़ चलना है सिखाती, घुटनों पर भी खूब भगाती। कभी बोलना सिखाती है मम्मा, ऐसी होती है मम्मा।। रोज नहलाती, मालिश करती, हड्डी को मजबूत बनाती। कभी पीठ ठोंकती, धम धम धम्मा, ऐसी होती है मम्मा।। अच्छी अच्छी बात बताती खेल खेल में हमें सिखाती कभी बच्चा बनती तो कभी अम्मा ऐसी होती है मम्मा।। Llsten On Youtube

Best Poem Of A Soldier - दिल को छू लेने वाली शहीद फौजी की कविता

चित्र
#poemonsoldier #bestpoetry #faujiparkavita #kavitakunji  Listen On Youtube Shahid Fauji Ki Juwani सम्मान हमको मिले, ऐसी हमारी मंशा होती नहीं। जान जाए देश हित में, यह बात कोई छोटी नहीं।। खुद जान की परवाह नहीं, क्योंकि देश सर्वोपरि है। फिर साथी की सुरक्षा, मेरा तो अंतिम वेल्फर है।। देश ही परिवार मेरा, मां बाप हिंदुस्तान है। अंतिम सांस भी तुझको समर्पित,यह उस्तादों का ज्ञान है।। इच्छा सिर्फ एक है और दुआ भी भगवान से। मेरी मौत हो तो ऐसी हो, प्राण निकले सीना तान के।। कोई गम नहीं है देश हित में, प्राण की बाजी लगे। इंकलाब की गूंज हो और तिरंगे से अरथी सजे।। बस प्रभु तू इतना करना, जो मर सकूं मैं चैन से। मेरे परिवार को इतनी शक्ति देना, वो पार हो सके अंधियारी रैन से।। मेरे ख्वाब मरें, सपने भी मिटें, मुझको कोई गम नहीं है। मेरे मां-बाप की आंखों में आंसू, यह गम मेरे लिए कम नहीं है।। मरना तो प्रकृति का विधान, पर दुश्मन को सबक सिखाऊंगा। मैं गर्व से कहता हूं भारत, तेरी खातिर हर एक जन्म, मैं इस कुरुक्षेत्र में आऊंगा।। Click For Listen On Youtube

Rahmat Par Kavita l Phool Ki Rahmat

चित्र
 #poetry #gazal #phoolkirahmat #kavitakunji #khuda #sheraurshayri फूल की व्यथा  कभी किस्मत न अजमाने का मौका दिया भगवान ने। वरना हम भी कम नहीं थे इस लहलहाते बागान में।। हम में भी वही खुशबू थी जिन्हें पड़ोस से माली ने तोड़ा। ऐसी क्या नाराजगी हमसे कि हमे सूंघ कर यूं छोड़ा।। यही किस्मत का कटाक्ष हम पर कि हमें छोड़ वो पसंद आए। हम एक ही डाली के दो फूल थे वे मंदिर में और हम शमशान नजर आए।। मानते हैं किस्मत भी कर्मों से गढ़ी गई है। मगर यहां तक पहुंचने में भी एक लंबी लड़ाई लड़ी गई है।। लगता है लंबित पड़े हैं केस भगवान के भी कोर्ट में। किस्मत का जजमेंट मत दे दे कर्म का फल शॉर्ट में।। अपनाले तू भी फिलोस्फी तुरंत दान महा कल्याण की। कर गुमान उनका भी ठंडा जिन्हे गुम्मक है अभिमान की।। मुझे परवाह न अपनी बस है फिक्र इंसान की। मेरा क्या मंदिर चढ़ूं या स्वागत-ए-फुलझड़ी बनूं मेहमान की। गले में प्यार की निशानी बनूं या सुपुर्द-ए- खाक बनूं शमशान की।। तू रहनुमा बन खुदा रहमत अपनी यूं दिखाना। बस  इंसान में इंसान के प्रति नफरत मिटाना।।

56 इंच का सीना, 56 inch ka seena - kavita kunji

चित्र
क्या रखा है गिरगिट की तरह जीने में। जरा सामने आके देख क्या छुपा है इस 56 इंची सीने में। मौहलत दी है तुम्हें सुधर जाने की। भूल मत कर हमें अंजमाने की।। सोला हूं पहले जलेगा फिर फटेगा भी। वक्त है पश्चाताप कर वरना मिटेगा भी।। मत कटाक्ष कर दर्द गहरा है। अब भी पाबंदी और पहरा है।। हर रात के बाद सबेरा है। माफी के काबिल नहीं जो गुनाह तेरा है।। अब ऐसा जख्म देंगें कि सात पीढ़ियों तक याद करेगा। मत भूल में रहना प्यारे कि हर बार बाप माफ करेगा।। मतलब परस्त आदमी मत अब रिश्ता बना। जा आज फ़िर से माफ़ किया जाकर खुशियां मना।।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, beti bachao beti padhao

चित्र
गजब की विज्ञान गजब के यंत्र बना डाले। बालक खातिर, तमाम बालिका भ्रूण मार डाले।। किसने दिया अधिकार आपको उन्हें मारने का। क्या इतना भी दम नहीं था उन्हे पालने का।। परिणाम तो भोगने होंगे कुदरत का उसूल है। मेरा कोई क्या करेगा यह अहिंकारमय भूल है।। जीवन एक ड्राइंगशीट, जिंदगी रंगीन इमेज है। तूने रंग भी कपट से भरे,क्या खूब दिमाग तेज है।। एक खातिर दूसरी की बलि चढ़ाई शौक से। निर्दोष चीख चिल्लाती रही तेरे भयावह खौफ से।। To read and enjoy more interesting poems, please visit my website www.hindicteative.in 🙏

20+ बच्चों के लिए कविताएं - Hindi Poems for Kids

चित्र
         प्रिय पाठको आप सब जानते हो कि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए मुख्यरूप से मातापिता जिम्मेदार हैं। इसके लिए मातापिता की देखरेख में बच्चों को चार स्किल पर काम करना होता है। ये स्किल हैं:-1. सुनना 2. देखना 3. पढ़ना और 4. समझना लेकिन इसके अलावा मल्टीस्किल पर ध्यान देकर बच्चों का चहुमुखी विकास कर सकते हैं। इसके लिए हमें मुख्यरूप से एक काम करना होगा, बच्चों को कविताएं सुनाकर उनकी समझ को बढ़ाना। यहां पर कुछ कविताएं बच्चों के बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए पेश की गई हैं। कंप्यूटर जी / hindi kavita computer par/ best hindi kavita कंप्यूटर जी कंप्यूटर जी तुम हो बड़े महान, नहीं आपके हाथ पैर और नहीं आपके कान। नहीं आप मानव लगते हो नहीं आप में जान, फिर भी झट तुम कर दिखलाते बड़े बड़े से काम। नहीं आप अभिमान दिखाते नहीं दिखाते शान, बिन खाए तुम कैसे जीते क्या तुम हो भगवान। मैं तुम से इक बिनती करता करदो मेरा काम, पापा की तुम शराब छुड़ाओ वो पीते जाम पे जाम। चाय पानी का खर्चा बोलो बोलो और डिमांड, ये काम चुटकी में करदो चाहे कितने भी ले लो दाम। पीछे से पापा ने देखा बड़े ...

hindi 50+ Best Childhood Memories Quotes In Hindi - बचपन की यादें

चित्र
Yaadein - यादें कभी सोचा है, याद क्या है? और ये क्यों आती है। कितने भी बहाने बनाकर टालो इसे, मगर और ज्यादा सताती है।। यकीनन याद भी अजीब सी प्रतिक्रिया है, कोई तो बताए, इसे भुलाने का क्या जरिया है। इसकी मीठी चुभन वैसे दिल को बहुत भाती है, कभी सोचा है, याद क्या है? और ये क्यों आती है।। शायद कोई भी न जीव याद से अछूता होगा, गर होगा भी तो ए – खुदा वह कैसे जीता होगा। ये याद ही तो जीने को मजबूर कराती है, कभी सोचा है, याद क्या है? और ये क्यों आती है। तेरी यादें – मुरादें न होती न पीता, कमबख्त इस जिंदगी को आखिर कौन जीता।। दूर होकर भी पास का अहसास कराती है, कभी सोचा है, याद क्या है? और ये क्यों आती है।। इसकी मीठी चुभन वैसे दिल को बहुत भाती है, कभी सोचा है, याद क्या है? और ये क्यों आती है।।

Political Poems

चित्र
बिल्ली की हेकड़ी  दिल्ली के चिड़ियाघर में, एक घटना देखने में आयी। इंडियन बिल्ली चीनी तेंदुए पर घुर्रायी।। बंदी तेंदुए को उसने खरी खोटी सुनाई। तेंदुए को अपनी मर्दानगी पर शर्म आयी।। मौका पाकर भारती की तरह बोलती गयी। उल्टा तेंदुए को माफी मांगने को कही।। तेंदुए की समझ में यह रास न आया। आखिर क्यों बेवजह मुझे जा रहा डरा धमकाया।। आखिर आज राज कुछ और था। बिल्ली का कटघरा अमेरिकन शेर के पास था।। उसके ऊपर शेर का हाथ था। पाक-चीन की राजनीति का पर्दाफाश था।। बोली तेरा मूक रहना फिलहाल अच्छा है। मेरे पास आज शक्ति की समुचित मात्रा है।। धमकी सुनकर तेंदुए ने इंग्लिश के बोले वर्ड। “यू आर कैट डोंट फॉरगेट आइ एम लेपर्ड” इंग्लिश सुनकर बिल्ली शरमा गयी। तुरंत नियंत्रित होकर गरमा गयी।। तू मुझे मत समझ बिल्ली मेरी बहुत दूर तक पहुंच है। मैं गट्टी हूं तो क्या तेरी पूंछ जितनी लंबी मेरी मूंछ है।।

नवयुवक कविता/best poem on youngester/newgeneration hindi poem/kavita kunji

चित्र
नवयुवक जीवन की एक अवस्था है, न जवान, नहीं वह बच्चा है। न घर में जोर किसी का है, उसकी मनमर्जी की इच्छा है।। कुछ बोध अधूरा सा रहता, ऊर्जा में ओतप्रोत रहता। फिर भी बल बुद्धि से कच्चा है, उसकी मनमर्जी की इच्छा है।। जीवन की एक अवस्था है, न जवान, नहीं वह बच्चा है। नई नई जवानी, नवयुवक, हर रोज़ बदलता नए लुक।। मोहब्बत का नशा भी कम नहीं है, दुनिया से लडने की दम नहीं है।। प्यार का शोला है दिल में,पर दिल तो तेरा कच्चा है, उसकी मनमर्जी की इच्छा है। जीवन की एक अवस्था है, न जवान, नहीं वह बच्चा है।। है जीवन की यह अजीब मोड़, आगे बढ़ने की लगी होड। है जज्जवा दिल में कुछ करने का, मत बहक न बन, मोहरा छलने का।। नवयुवक तू दिल का सच्चा है, उसकी मनमर्जी की इच्छा है।। जीवन की एक अवस्था है, न जवान, नहीं वह बच्चा है। न घर में जोर किसी का है, उसकी मनमर्जी की इच्छा है।।

Zakhm, जख्म - hindi kavita kunji

चित्र
अंदाजा कौन सा वो जख्म था, जो तरो व ताजा न था। जिंदगी में इतने ग़म थे, जिनका कोई अंदाज़ा न था।। हम निकलते भी तो कैसे, बेवफ़ाओं की भीड़ से। सिर्फ दीवारें ही दीवारें थीं कोई दरवाजा न था।। उनकी आंखों से नमाया थी, मोहब्बत की चमक। मगर हमें ही चेहरा पढ़ने का लिहाजा न था।। अरिस उनकी झील सी आंखों का, इसमें क्या कसूर डूबने वालों का। उनकी मासूमियत का क्या दोष, हमें ही खुद गहराई का अंदाज़ा न था।।

बचपन हिन्दी कविता/hindi poem on bachapan/hindi poem on life/kavita kunji

चित्र
       हर किसी की जिंदगी में बचपन के दिनों का एक अजीब अहसास होता है । मगर हम सब अपने बचपन में बहुत जल्दी बड़े होने के सपने देखते हैं। जबकि बड़े होकर लगता है कि बचपन के क्या खूब दिन थे जो हमने ब्यर्थ ही गुजार दिए । जिन्हें हिंदी कविता ‘बचपन’ बयां कर रही है। बचपन   जब याद आता है , सबको अपना बचपन । सोचता मैंने यूं ही, खो दिया अपना लड़कपन।। शरारती बन मां को, मैं रुलाता रहा। लोग  समझाते रहे, मशवरे मैं ठुकराता रहा।। कभी साथियों से झगड़ा, तो कभी उन्हें मनाता रहा। लोग डांटते रहे, मैं मुस्कराता रहा। कभी घर बना के रेत के, मैं  लुभाता रहा। ना  समझी में भी, समझदारी दिखाता रहा।। कभी सारे दिन, धूप में पतंग उड़ाता रहा। भूख मुझको लगी, दिल मां का दुखता रहा।। हर ग़म से परे मेरा बचपन रहा। कब बीतेे वे दिन एक स्वपन रहा।। अब खिलकर बन गया सुमन, जो कभी था शबनम। क्या फिर नसीब हो सकेगा, वह  मेरा बचपन?

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/best hindi poem on beti bachao beti padhao/beat motivational poem

चित्र
  माँ बेटी की कविता माँ आखिर क्यों लोग भेदभाव मानते हैं। बेटों की चाह में बेटियों को मारते हैं।। माँ! कैसे महान हैं? बेटे, बेटियों से। मैं तो प्रथम हूँ कक्षा में, अपने सहपाठियों से।। माँ बेटियाँ भी तो जहाज उड़ाती हैं। राष्ट्रपति बनती हैं, फिल्म बनाती हैं।।  माँ आप और मेरी मेम भी तो किसी की बेटी हैं।  माँ सच में गुनाहगार हम सब बेटी हैं।।  अगर हम सब खुद सम्मान करें अपने आप का।  इतिहास बदल कर रख दें, नाम रोशन करें माँ बाप का।। 

Kismat poem in hindi - किस्मत पर हिंदी कविता/hindi poem on kishmat/best poem on luck

चित्र
          हम मनुष्य की मानसिकता बड़ी विचित्र है। जहां असफल हुए दोष किस्मत पर थोप देते हैं। जबकि दोष खुद का ही होता है। हम मेहनत नहीं करना चाहते, कठोर परिश्रम नहीं करना चाहते। बस बहाने ढूँढते हैं। न तो जन्म से अपाहिज एक बिना हाथों के जिलुमल मैरियट नाम की लड़की कैसे धड़ल्ले से कार चलाती है।  inspirational poem – प्रेरणादायक कविता – किस्मत    सब मानते दोष किस्मत का,  कि यह किस्मत ही हमें सताती  है।  जबकि कसूरवार जिंदगी है,  जो कभी हँसाती है, तो कभी रुलाती है।।  वैसे भूमिका तो बड़ी है, जीवन में कर्म की,, बिना इसके जिंदगी, एक कदम नहीं बढ़ पाती है।  हाथों की लकीरों में किस्मत ढूँढ़ते हो,  तो फिर बिना हाथों वाली ” जिलुमल ” कैसे कार चलाती है। । किस्मत को तो खुद इंसान बनाता है, और इंसान को अच्छा इंसान, मेहनत बनाती है।  कुछ भी असंभव नहीं अगर चाहे इंसान तो,  मेहनत का सब खेल है, किस्मत नाम कमाती है।।  किस्मत, भाग्य, शायद, संयोग ये असफलों के शब्द हैं,  वरना मेहनती मर्द ही नहीं म...

ऑनलाइन शिक्षा का महत्व/online shiksha ka mahatva/online shiksha/online shiksha/online shiksha ke labh aur hani/online shiksha aur samsya-hindi kavita

क्या सीखे तुम, क्या कुछ भूले, इस ऑनलाइन की शिक्षा से । बच्चों की तत्परता देखो, खुद जल्दी पढ़ते इच्छा से।। मोबाइल की ऐसी लगन लगी है, कुछ पढ़ते कुछ टरकाते हैं। शुरुआत तो अच्छी करते, फिर पबजी में घुस जाते हैं।। याददाश्त की नहीं जरूरत, गूगल बाबा जिंदाबाद। युगों पुरानी घटनाएं, समय के साथ दिखाता आज।। कुछ नहीं छुपा है अब इससे, हर तरह का यह भंडारण है। छात्रों की स्रजन क्षमता का, यह मुख्य पतन का कारण है।। संस्कार सब गायब लगते, अनुशासन लुप्त हुआ सा है। ऑनलाइन से जीवन में, कहीं खाई कहीं कुआ सा है।। नहीं जरूरत प्राइमरी तक, ऑनलाइन की शिक्षा की। खेल में बच्चे को समझाओ, मानसिकता समझो बच्चा की।।

बच्चों के लिए नई कविताएं

पापा जी   तपती धूप में खुद तप कर, बच्चों को देता छाँव । पढ़ा लिखा कर शहर भेजता, खुद रहता है गाँव ।। गर्मी में नहीं गर्मी लगती, नहीं सर्दी में काँपा । कोई और नहीं होता वह मानव, वह होते सबके पापा ।। ………………………………………………………………. जानवर पापा एक अध्यापक ने बच्चे से, पूछा सवाल कक्षा में। जानवर के कितने पैर? दो बताये बच्चा ने।। अध्यापक बोला, पैर दो नहीं चार हैं। जी पता है, पर चार पैर वाले तो इंसानो से भी होशियार हैं।। आपने तो बताया था, कि जानवर के दिमाग नहीं होता। बच्चे पैदा करता है, पर विबाह नहीं होता।। तो मेरे पापा, भी क्या कम हैं। माँ मेरे पास है, मेरे पापा गुम हैं।। तो कोई अतिश्योंक्ति नही, इन्हे जानवर कहने में। ऐसे दो पैर वाले जानवर से तो अच्छा है, माँ के साथ रहने में।।

best English Poem for kids/fairy

चित्र
Fairy English poem  I am fairy , I am fairy. Just come from sky. I,ve two feather. So I can fly to so heigh. And I,ve a magic stick. I can do everything even live and die.

जानवर पापा/best poem on divorce/effect of divorce on children/