20+ बच्चों के लिए कविताएं - Hindi Poems for Kids

         प्रिय पाठको आप सब जानते हो कि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए मुख्यरूप से मातापिता जिम्मेदार हैं। इसके लिए मातापिता की देखरेख में बच्चों को चार स्किल पर काम करना होता है। ये स्किल हैं:-1. सुनना 2. देखना 3. पढ़ना और 4. समझना लेकिन इसके अलावा मल्टीस्किल पर ध्यान देकर बच्चों का चहुमुखी विकास कर सकते हैं। इसके लिए हमें मुख्यरूप से एक काम करना होगा, बच्चों को कविताएं सुनाकर उनकी समझ को बढ़ाना। यहां पर कुछ कविताएं बच्चों के बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए पेश की गई हैं।



कंप्यूटर जी/ hindi kavita computer par/ best hindi kavita


कंप्यूटर जी कंप्यूटर जी तुम हो बड़े महान,

नहीं आपके हाथ पैर और नहीं आपके कान।


नहीं आप मानव लगते हो नहीं आप में जान,

फिर भी झट तुम कर दिखलाते बड़े बड़े से काम।


नहीं आप अभिमान दिखाते नहीं दिखाते शान,

बिन खाए तुम कैसे जीते क्या तुम हो भगवान।


मैं तुम से इक बिनती करता करदो मेरा काम,

पापा की तुम शराब छुड़ाओ वो पीते जाम पे जाम।


चाय पानी का खर्चा बोलो बोलो और डिमांड,

ये काम चुटकी में करदो चाहे कितने भी ले लो दाम।


पीछे से पापा ने देखा बड़े हुए हैरान,

मेरे मद्यपान के खातिर बच्चे हैं परेशान।


पीछे से रोकर के बोले सुन बेटे मेरी जान,

अब कभी नहीं में दारू छूंगा यह है मेरी आन।


खुश होकर अब करो पढ़ाई, धन्य तेरा कंप्यूटर भाई,

इसने मेरी शराब छुड़ाई यह है बड़ा महान।


कंप्यूटर जी कंप्यूटर जी तुम हो बड़े महान,

कंप्यूटर जी कंप्यूटर जी तुम हो बड़े महान,

……………………………………………..


कक्षा मॉनिटर (Class Monitor)/ hindi kavita for kids

मेंम आज मॉनिटर बदलो, ये झूठा हमें फसाते हैं।

अपने दोस्त को कुछ नहीं कहते, हमें रोब दिखाते हैं।


जब खाली कक्षा को पाते, खुद टीचर बन जाते हैं।

मेंम आपके आने पर, ये भोले से बन जाते हैं।


झूठी कानाफूंसी करके, हमें डांट दिलवाते हैं।

…………………………………….


पर्यावरण (kavita for competition)


आओ मिलकर पेड़ लगाएं,

हराभरा मैदान बनाएं।


वायु प्रदूषण दूर भगाएं,

वातावरण को शुद्ध बनाएं।


आओ मिलकर शपथ उठाएं,

जीवन में सौ पेड़ लगाएं।


आज रो रही आत्मा डालों की,

खैर नहीं पेड़ काटने वालों की।


चलो उन्हें एक सबक सिखाएं,

जेल भेज चक्की पिसवायें।

टिप्पणियाँ

Viral Kavita

Best Poem On Sharab - एक शराबी की दिल झकझोर देने वाली कविता

Pahalgam Aatanki Hamla | Heart Touching Hindi Kavita | Shraddhanjali⭐

#Bada Hi Mahtva Hai । बड़ा ही महत्व है #कविता एक अलग अंदाज में