संदेश

Jeevan Mein Abhinay | Life Reality Hindi Kavita | Motivational Poem** ⭐

चित्र
#viralpoem #bestpoemonlife #famouspoem जीवन में अभिनय - Jiwan mein abhinay जिंदगी को युद्धक्षेत्र मानो या प्रयोगशाला। रंगमंच, मंदिर या फिर मधुशाला।। पृष्टभूमि खुद के लिए खुद तय करो। हर रोज हंसके जियो या हर रोज मरो।। कलाकार खुद हो निर्देशक भी आप। निर्माता भी आप, तो फिर क्यों पश्चाताप।। फैसला भी सही गलत का, है आपके हाथ। सत्यवादी बनो या जियो झूठ के साथ।। जांचे, जो सांसे ले रहे हो क्या हैं चैन की। रोल हीरो का है या फिर भूमिका बिलेन की।। कुछ पल ठहरें अभिनय की पड़ताल करें। शिकायतें छोड़ गुंजाइश हो तो सुधार करें।। वैसे जिंदगी में एक बात सामान्य है। कर्मों में बदलाव करें जब भी लगे हानि है।। वरना पछताना तो जिंदगी में आम है। न कोई दुश्मन, न कोई किसी की जान है।।

समय की कीमत।। Value of time।।Motivational poem

चित्र
#samay #time #instagram #waqt #kavitakunji #love #motivation #arjun #hindi #poetry  समय की कीमत।। Value of time अनमोल वक्त होता है जग में,              मत समय की मुझसे कीमत पूछो। जो मरणासन्न में पड़ा हुआ है,              सेकंड की उससे कीमत पूछो।। जीवन में जोड़े से  सब कुछ ,             मत दुख आने का कारण पूछो। जो बोया बीज उगेगा बो ही,             मत आम स्वाद का मुझसे पूछो।। इधर उधर भटकन में क्या है,             चुपचाप बैठ नारायण पूजो। खुद जीवन के भाग्य विधाता,             फिर क्यूं लोगों से किस्मत पूछो? सबकुछ दे दो तुम लोगों को,              पर समय देने से पहले पूछो। समय के बदले क्या मिलना है?              इसका उनसे उत्तर पूछो।। गर दया धर्म और परोपकार है,              तो फिर उनसे कुछ मत ...

Motivational poem - फौजी कोर्स।। Fauji

चित्र
 Junior leader course। जूनियर लीडर कोर्स

Bachpan best poem।। बचपन दिल को छू लेने वाली कविता

चित्र
चैन की सांसे ले आओ #besthindipoem #kavitakunji #viralpoem Listen On Youtube जीवन की आपाधापी में फिर चैन की सांसे ले आओ। सूनी उन गांव की गलियों में फिर से किलकारी ले आओ।। बचपन के वह गुल्ली डंडा, और खेल कबड्डी ले आओ। बहुत खा लिया पीजा बर्गर, चूल्हे की रोटी ले आओ।। अवसाद झलकता चहरे से वो हंसी होठ पे ले आओ। कोई तो समझो दिल की पीड़ा, मां का मरहम ले आओ।। बहुत हुआ भ्रमण शहरों का चौपाल गांव की ले आओ। पेड़ अभी भी होंगे वहीं पर कोई छांव आम की ले आओ।। स्कूल राह की पगडंडी में वह तपती-दोपहरी ले आओ। रस्ते चलते वह खेल ठिठोरी छीना झपटी ले आओ। । महास्साब की वो गुस्सा और मार छड़ी की ले आओ। अंताछरी की हार जीत और बाल सभा भी ले आओ।। ज्ञान समझ की इस बुद्धि में नासमझी को ले आओ। नहीं चाहिए मुझे फेसबुक मेरी मित्रमंडली ले आओ।। छुपाछुपी और आंख मिचौली कंचा कंकड़ ले आओ। जीवन के इस नीरस पल में महत्वाकांक्षा ले आओ।। नहीं चाहिए मूर्त हकीकत वो सपनों के पल ले आओ। जीवन की आपाधापी में फिर चैन की सांसे ले आओ।।

Pakhand ।। पाखंड पर सर्वश्रेष्ठ कविता

चित्र
                          पाखंड मां दुर्गा, शिव, कालिका, तो किसी पे हनुमान प्रचंड। चमत्कार के नाम पर, फलफूल रहा पाखंड।। फलफूल रहा पाखंड दक्षिणा मोटी पाते। लुटने के उपरांत बेचारे फिर नहीं जाते ।। इस घटना का जिक्र नहीं किसी को बतलाते। पड़ोसी भी लूट जाए, इलाज चोखा बतलाते।। लुट जाने के बाद पड़ोसी दोनों मन मुस्काते। फिर तृतीय शिकार को ये दोनों देखो कैसे समझाते।। भाई घंणा होता चमत्कार सभी चकित हो जाते। वहां लंगड़ा करता जंप गूंगे से इंग्लिश बुलवाते।। जाके देख दरबार बदल जायेगी काया। हाथ दबाके पड़ोसी का, फिर आंख मार मुसकाया।। गया बेचारा दरबार मिल गया दल्ला फेरी। कटा पांच हजार की पर्ची, अर्जी पहली तेरी।। जाके बैठ गया दरबार खाली कर अपनी थैली। बाबा ने किया चमत्कार लगा दी अर्जी पहली।। आजा रामभरोसे तेरे घर काली छाया। मरने से तीन बार बचा तू, मौत तेरी निश्चित भाया।। गिर पड़ा बाबा के पैर बचा लो किस्मत मेरी। बाबा ने कान मे कहा, मिला! तू हां में हां मेरी।। चटकी बिल्कुल नहीं, न तो फिर होगा भंगड़ा। बाबा के एक इशारे पर बाउंसर आ गया तंगडा।। फिर ...

Spritual Poem । प्रभु की महिमा सुंदर कविता

चित्र
 #spritualpoetry #kavitakunji #poemongod प्रभु की कृपा Listen On Youtube मेरी क्या सामर्थ्य प्रभु,  जो लिख पाऊं तेरे बारे में। तू बिद्धयमान हर जगह प्रभु,  तरु धरती चंद्र सितारे में।। सानिध्य तुम्हारा गर मुझ पर,  तो खुश हूं मैं फिर हारे में। हुंकार के पीछे है कृपा,  न तो कहां हौसला हमारे में।। गूंगे भी शास्त्र बखान करें,  पंगु पर्वत चढ़े इशारे में। अज्ञान धर्म की क्या हिम्मत,  जो लिख पाए तेरे बारे में।। तू परे है मानव बुद्धि से,  कहां क्षमता मनुष्य विचारे में। दुर्लभ है तुझको पाना,  तू कैद प्रेम के तारे में।। तू बिद्धयमान हर जगह प्रभु,  तरु धरती चंद्र सितारे में। मेरी क्या सामर्थ्य प्रभु,  जो लिख पाऊं तेरे बारे में।। हर समय तेरी कृपा बरसे,  सुख दुख संकट और लाले में। जो सुख तुझको बिसराऐ,  कर ऐसी खुशी किनारे में।। जिस छण ये दिल तुझको भूले,  आग लगे इस हत्यारे में। बस होठों पे तेरा नाम रहे,  मैं खुश हूं एक निवाले में।। तू बिद्धयमान हर जगह प्रभु,  तरु धरती चंद्र सितारे में। मेरी क्या सामर्थ्य प्रभु,  जो लिख प...

Modi And Yogi - Best Poem on Modi And Yogi

चित्र
 #poemonmodi #poemonyogi #bestpoemforkids Listen on YouTube भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन? आज चर्चा में है चुनाव भारत का, सारे देश हैं मौन चाइना पाक से पूछ रहा, भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन।। पाक ने बोला हिंदू छोड़ो, खान भी चाहता चाय बेचने वाले को। भारत फिर से लायेगा, उस छप्पन इंची वाले को। फि र से हवाएं टाइट रहेंगी, मोदी की गारंटी से पीओके पर नजर है उसकी, ले लेगा वह लाठी से।। चाइना तेरी खैर नहीं, तेरे ऊपर बादल पीले से। सावधान, मोदीयोगी से, ये देते, जोर का झटका धीरे से।। जो कहता है वह करता है, यह चाय बेचने वाला। इसको चलो फिर भी झेलें, पर इसका वारिस है, वो विल्डोजर वाला।। सिर्फ खुरापात से वैर है उसका, न हीं वैर पप्पू से। एक सूत्र फॉलो करता वह, नो बेल नो जेल, सीधा मेल प्रभु से।। यूट्यूब पर सुनें

Maa । मां को समर्पित दिल को छू लेने वाली कविता

चित्र
#lovepoetry #lovepoem #bestpoem मां - दिल को छू लेने वाली कविता Listen on YouTube कभी प्यार लुटाती कभी आंख दिखाती, तो कभी मारपीट कर मजबूत बनाती। तो कभी डांस सिखाती छम छम छम्मा, ऐसी होती है मम्मा।। कभी सीने से लगाती,दूध पिलाती, कभी खुद ही रुलाती, खुद ही हंसाती। जीवन में जलाती है शम्मा, ऐसी होती है मम्मा।। उंगली पकड़ चलना है सिखाती, घुटनों पर भी खूब भगाती। कभी बोलना सिखाती है मम्मा, ऐसी होती है मम्मा।। रोज नहलाती, मालिश करती, हड्डी को मजबूत बनाती। कभी पीठ ठोंकती, धम धम धम्मा, ऐसी होती है मम्मा।। अच्छी अच्छी बात बताती खेल खेल में हमें सिखाती कभी बच्चा बनती तो कभी अम्मा ऐसी होती है मम्मा।। Llsten On Youtube

Farewell Party Speech - फेयरवेल स्पीच इन हिंदी

चित्र
मुख्य अतिथि के सम्मान में..... आपके कर्म ही, आपकी पहचान हैं। वरना एक नाम  के तो हजारों इंसान हैं।। मुख्य अतिथि के विदाई सम्मान में..... कि अपनो की तरक्की पर उदासी किया नहीं करते, जो सांसों में बसे हों उन्हें दिल से जुदा किया नहीं करते। यूं तो जिंदगी में हजारों आते और जाते हैं, हर किसी को, ये दिल यूं दिया नहीं करते। मुख्य अतिथि की तारीफ में... ... दुश्मन के लिए तलवार महोदय, हमसब के लिए ढाल हैं। धैर्यवान, सरल मन, नेतृत्व की मिशाल हैं।। हर मस्जिद और मकबरा ताज नहीं होता। साहब जैसा व्यक्तित्व, किसी के परिचय का, मोहताज नहीं होता।। पार्टी के अंत में...... वक्त की हो धूप या हो तेज आंधियां। कुछ कदमों के निशान कभी नहीं खोते।। जिन्हे याद करके मुस्करा दें आंखें। वो लोग दूर होकर भी दूर नहीं होते।। अगले कलाकार को स्टेज पर बुलाने से पहले आगाज बता देता है कि अंजाम क्या होगा। सुबह का सूरज बता देता है कि आज शाम को क्या होगा।। डांसिंग परफॉर्मेंस के लिए बुलाने से पहले..... अचंभित होना लाजमी है ऐसा लगेगा उनके स्टेप के सीन से। जैसे कोई निकल रहा हो जमीन से। अपने नखरे भरे झटकों से, स्टेज हिलाने आ रहे ह...

Best Poem Of A Soldier - दिल को छू लेने वाली शहीद फौजी की कविता

चित्र
#poemonsoldier #bestpoetry #faujiparkavita #kavitakunji  Listen On Youtube Shahid Fauji Ki Juwani सम्मान हमको मिले, ऐसी हमारी मंशा होती नहीं। जान जाए देश हित में, यह बात कोई छोटी नहीं।। खुद जान की परवाह नहीं, क्योंकि देश सर्वोपरि है। फिर साथी की सुरक्षा, मेरा तो अंतिम वेल्फर है।। देश ही परिवार मेरा, मां बाप हिंदुस्तान है। अंतिम सांस भी तुझको समर्पित,यह उस्तादों का ज्ञान है।। इच्छा सिर्फ एक है और दुआ भी भगवान से। मेरी मौत हो तो ऐसी हो, प्राण निकले सीना तान के।। कोई गम नहीं है देश हित में, प्राण की बाजी लगे। इंकलाब की गूंज हो और तिरंगे से अरथी सजे।। बस प्रभु तू इतना करना, जो मर सकूं मैं चैन से। मेरे परिवार को इतनी शक्ति देना, वो पार हो सके अंधियारी रैन से।। मेरे ख्वाब मरें, सपने भी मिटें, मुझको कोई गम नहीं है। मेरे मां-बाप की आंखों में आंसू, यह गम मेरे लिए कम नहीं है।। मरना तो प्रकृति का विधान, पर दुश्मन को सबक सिखाऊंगा। मैं गर्व से कहता हूं भारत, तेरी खातिर हर एक जन्म, मैं इस कुरुक्षेत्र में आऊंगा।। Click For Listen On Youtube

Chatkte Rishte। Hindi Poem On Relationship

चित्र
#affectionaterhymes #heartfeltlines #kavitakunji आज कल 'टूटते रिश्तों की वजह' को बयां करती हुई यह हिंदी कविता - chatkte rishte Chatkte Sambandh - tutate sapne चटकते संबंध - टूटते रिश्ते Listen On youtube कुछ हैं चकनाचूर तो कुछ मजधार में लटके। कोई तो तत्काल कोई साल महीने में चटके।। कुछ वजह दिखती हैं साफ साफ सी। कुछ क्लेश पारिवारिक तो कुछ हैं आपसी।। बोल बोल के झूठ पत्नी के विश्वास को रौंदा। मां भरती उल्टे कान तर्क नहीं करता भोंदा।। मां के आंसू देख खौलता आंखों का पानी। बिन सच्चाई जान करे अपनी मनमानी।। करदी पीट के लाल रोए बैठी कोने में। सपने चकनाचूर हुई सेवा गौने में।। उड़ी धज्जियां सपनों की तू काहे सजाए बैठी। श्री राम समझ इस रावण को क्यों दिल में बसाए बैठी।। हर रोज शाम को दारु पीके करता उल्टी बात। बात बात पर तानाशाही होते दो दो हाथ।। गजब अयोध्या मिली लाडली लंका सा बर्ताव। ससुर भी तीखी आंख दिखाए मूंछ पे देके ताव।। मूंछ पे देके ताव कभी समधी को कोसा। कार की देके जुवान दहेज़ मे दे गया धोखा।। कैसी किस्मत हाय विधाता मेरी गढ़दी। चुगलखोर ये ननद मेरे क्यों माथे मढ़दी।। इत की बित करे बात रो...