बड़ा ही महत्व है फिल्मों में एक्टर का, वाहनों में ट्रैक्टर का। चकबंदी में सेक्टर का, बड़ा ही महत्व है ।। पढ़ाई में ट्यूशन का, द्रक्तों में शीशम का। वाहनों मे थ्री टन का, बड़ा ही महत्व है।। रिश्ते में माँ का, शरीर में जां का । फौजी हुक्म में हां का, बड़ा ही महत्व है। । पैट्रोलिंग में कम्युनिकेशन का, लड़ाई में इम्युनेशन का। सीमा पर डॉमिनेशन का, बड़ा ही महत्व है।। घर में सफाई का ,गिनती में इकाई का। सेना में सिपाही का ,बड़ा ही महत्व है।। सवारी में साइकिल का, वेरट में हायकल का। डांसिंग में मायकल का, बड़ा ही महत्व है।। संसद में प्रधानमंत्री का, पोस्ट में संतरी का। हाउस क्लीयरेंस में एंट्री का, बड़ा ही महत्व है।। इलेक्शन में सपोट का, लास्ट एक वोट का। एक हजार के नोट का, बड़ा ही महत्व है।। यात्रा में भाड़े का, सलवार में नाड़े का। रंगों में काले का, बड़ा ही महत्व है।। सब्जी में आलू का, जानवर में भालू का। रिश्ते में साडू का, बड़ा ही महत्व है।। ससुराल में साली का, होठ पर लाली का। सभा में ताली का, बड़ा ही महत्त्व है।। बूट में लेस का, टॉर्च में सैल का। केस में बहस का, बड़ा ही महत्व है।। कॉपी में सा...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें