Pahalwan news, पहलवान कविता, doshi kaun, pahalwan par kavita dhobi pachhad - kavita kunji


धोबी पछाड़ 

कामदेव बड़ा बलवान है पागल कर देता इंसान को।

धन्य अध्यक्ष जी, धोबिया पछाड़ उल्टी मार दी पहलवान को।।


चलो आरोप झूठ ही सही पर जब तक सच्चाई निकल कर आवेगी।

तब तक तुम्हारी इज्जत का पोस्टमार्टम जनता कर डालेगी।


देखा नहीं यूट्यूब कैसे बवाल मचा रहा है।

दो कोड़ी का इंसान भी अपने को जंतर मंतर पर हीरो बता रहा है।।


बस हम पहलवानों के साथ हैं क्या माजरा? पता नहीं।

ब्रजभूषण गुंडा पहलवानों की खता नहीं।।


फ्री की पब्लिसिटी में लोग न जाने क्या क्या बोल रहे हैं।

ये मुद्दा कुछ और है लोग ई वी एम का भी राज खोल रहे हैं।।


लगता है इस पूरे कांड में कुछ राजनीति का भी झोल है।

मामला स्पष्ट नहीं कुछ तो गोलमोल है।।


कोई धडल्ले से बोल रहा है तो कोई मौन है।

अगर यह साजिश है तो इसके पीछे कौन है?


धरने से न झूठ सच और न सच झूठ साबित हो सकेगा।

माननीय सुप्रीम कोर्ट दूध का दूध पानी का पानी जल्द साबित करेगा।।


भाई पुलिस की इन्वेस्टिगेशन से तो राम बचाए।

मर्डर भरे बाजार में चंदू करता और पुलिस परशुराम बताए।।


अच्छा है हम सब और अदालतों से भी ऊपर एक अदालत है।

वहां किसी गुंडा माफिया और बाहुबली की नहीं चालत है।।


वहां जैसी करनी वैसी भरनी का फॉर्मूला है।

खौलते गर्म तेल की कढाही का चूल्हा है।।


यहां हर चीज बिकाऊ है सिर्फ चाहिए पैसे।

फिर इस मायामयी कलयुग में सत्य की आशा कैसे।


टिप्पणियाँ

Viral Kavita

Best Poem On Sharab - एक शराबी की दिल झकझोर देने वाली कविता

Pahalgam Aatanki Hamla | Heart Touching Hindi Kavita | Shraddhanjali⭐

#Bada Hi Mahtva Hai । बड़ा ही महत्व है #कविता एक अलग अंदाज में