Shikshak Hi Asli Bhagwan Hain | Heart Touching Teacher Poetry in Hindi ⭐


शिक्षक

शिक्षक ही असली भगवान है 😢❤️ | दिल छू लेने वाली कविता | Teacher Poetry

शिक्षक गुरू है दोस्त है माता पिता है,
शिक्षक और भी बहुत सारे रोल करता अदा है।

अगर हमारे बच्चे सुंदर इमारत हैं,
तो शिक्षक उसकी आधारशिला है।

हर बच्चे में उसकी जान हैं हर बच्चे पर फिदा है,
शिक्षक प्रेम है ज्ञान है सर्वसुधा है।

शिक्षक धैर्य है, तेज है सचमुच में वह खुद ही खुदा है, 
शिक्षक गुरू है दोस्त है माता पिता है।

**********************



मृत्यु एक सत्य है।। Mratyu ek satya hai


मृत्यु एक सत्य है' तो सत्य को स्वीकार लो।
मृत्य निश्चित है सभी की, जीवन सुधार लो।।

दूसरों का दिल दुखा के जिए भी तो क्या जिए।
वह मौन है आज अनुकूल समय के लिए।।

पथभ्रष्ट हुई मनुष्यता निज स्वार्थ  के लिए।
नहीं रह गया है धनी आदमी,अपनी बात के लिए।।

सत्य का कत्लेआम करती दोगलों की एकता।
विश्वास की धज्जियां उड़ाते चंद स्वार्थ के लिए।।

आम हो गया सॉरी बोलना बात बात के लिए।
मित्रता हुई कलंकित विश्वासघात केलिए।।

मुश्किल हुआ है ढूंढना विश्वासपात्र अब यहां।
हैवान बन चुका इंसान, खुद इंसान के लिए।।

***************************


टिप्पणियाँ

Viral Kavita

Best Poem On Sharab - एक शराबी की दिल झकझोर देने वाली कविता

Pahalgam Aatanki Hamla | Heart Touching Hindi Kavita | Shraddhanjali⭐

#Bada Hi Mahtva Hai । बड़ा ही महत्व है #कविता एक अलग अंदाज में