जम्मू में सेना Vs पुलिस! आखिर क्यों भड़का बवाल?
#kavitakunji, #viralkavita
पिक्चर अभी बांकी है
बात सेना की न होती, तो राजनीति इतनी गरम न होती।
बिल्ली शेर को आंख दिखाए, यह भी तो बात हजम नहीं होती।।
आज दीवान जी पिट गए, तो क्या नया काम हो गया।
इतनी छोटी सी बात पर, जम्मू जाम हो गया।।
शुक्र है पीट कर छोड़ गए, बरना कुछ और कर जाते।
शांति से काम लिया, न तो हथियार निकल जाते।।
धैर्यवान था वह सैन्य अधिकारी, जिसने धैर्य से काम लिया।
बरना दो चार तो खाकी वाले, बेवजह निपट जाते।।
पूछने पर सेना की प्रतिक्रिया आई।
कि जब हमारा मेजर पिटा, तब किसी ने न आवाज उठाई।।
कभी जवान पिटा, तो कभी सेना की वॉट लगाई।
पुलिस की मौजूदगी में, कुछ गुंडों ने ब्रिगेडियर साहब के साथ की हाथापाई।।
आज छोटी सी बात पर, इतना शोर शराबा क्यों? यह तो झांकी है।
ध्यान रहे सेना से पंगा लिया, तो पिक्चर अभी बांकी है।।

सेना की गरिमा सर्वोपरि है, सेना का अपमान मतलब देश का अपमान...मंजूर नहीं।
जवाब देंहटाएंजय हिंद,
आपको कविता कैसी लगी, कृपया प्रेरणा हेतु अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।