Best hindi poem on mother

 

 

 


आज मां की ममता हार गई

#कविताकुंजी #kavitakunji

बेटे की जान बचाने को, 

मां ने अथक प्रयास किए होंगे।

बेटे की खातिर मां ने यम से,

 दो दो हाथ किए होंगे।।

बेटा ना डूबे जल में,

 दम घुटने तक घूंट पिए होंगे।

भगवान को दया नही आई,

उसने निश्चित पैर छुए होंगे।।

आखिर एक मां की ममता हार गई,

पर भगवान को तरस नही आया।

ऐसी क्या मजबूरी थी,

जो रब तू उसे नहीं बचा पाया।।

-----------
--------
-----
---
--
-


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने