शेयर मार्केट क्या है । Share Market Ek Jaal

Share market kya hai samjhe asaan shabdon mein 

#sharemarket #stockmarket #sharemarkettoday #stockmarket open


शेयर मार्केट गजब का जाल

क्या गजब का जाल है शेयर मार्केट का।

क्या कसूर फसने में लालची पेट का।।

मैने भी कुछ दिनों से इसके मैथ को समझा।

दो से चार चार से आठ करने वाली मशीन समझा।


बताते भी यही हैं पैसा अपार कमता है रिस्क के साथ में।


मगर साला ऊपर नीचे ग्राफ होता कुछ न आता हाथ में।।


इसे चक्रव्यूह समझो जो घुसा फंसा भ्रमजाल में।


उसे तो कंगाल समझो जो करोड़पति बनना चाहता है हाल में।


इंट्रा डे तो एकदम डिजिटल जुआ है।


पीछे खाई और आगे कुंआ है।।


यह बीड़ी सिगरेट दारू जैसा नशा है।


न तो उस से हकीकत में पूछो जो इसमें फंसा है।।


हां कुछ हद तक निवेश का अच्छा सौदा है।


निवेश उसी में करो जिस कंपनी का अच्छा ओहदा है।।


फिर भी लगातार नजर रखो उसके शेयर के भाव पर।


वरना पता ही न चलेगा कि कब आपकी हस्ती लग गई दाव पर।।


बातें जरूर शेयर मार्केट की लगती हैं चटपटी।


मगर नजर हटी तो निश्चित समझो दुर्घटना घटी।।


अपनी अपनी सोच है अपने अपने निवेश के तरीके


वे शेयर मार्केट से दूर रहे जिन्हे शांति से सोना है दो पेग पीके।।


यह तो हपड़ तपड का खेल है बनता दिमाग का दही।


तुम क्या समझोगे अच्छे अच्छे समझ न पाए क्या गलत क्या सही।।


में तो कहता हूं फंड में निवेश कर चैन  से सो।


फायदा जरूर कम रिस्क जीरो एक पैसा न खो।।


समय का सदुपयोग कर मत आपक की गठरी बांध


मेढक जैसी जंप से नही पहुंच सकेगा चांद।।


कुछ पाने के लिए मेरे भाई करना होगा वेट।


प्रॉपर्टी, फंड, एफडी चाहे क्यो न हो शेयर मार्केट।।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Viral Kavita

पहलगाम आतंकी हमला दिल को झकझोर देने वाली कविता।। Pahalgam terror attack

Best Poem On Sharab - एक शराबी की दिल झकझोर देने वाली कविता

#Bada Hi Mahtva Hai । बड़ा ही महत्व है #कविता एक अलग अंदाज में