मदिरा ज्ञान Listen on Youtube - यह कविता यूट्यूब पर सुनें किसी को खुश मिजाजी में, तो किसी को ग़म में जरूरी है। बिना मदिरा के ऐ- साहिब, भरी महफिल अधूरी है।। भिखारी से मंत्री तक, यह सब को प्यारी है। पहले मर्द ही पीते थे, अब तो इसकी भी ग्राहक नारी है।। कोई पंच सितारे में पीता, तो कोई ठेके में जारी है। क्या गज़ब की चीज़ है, किसी की जान है तो किसी की हत्यारी है।। बिना इसके रात तन्हा, दिन लगता भारी भारी है। बेस्वाद है कमबख्त, फिर भी ललचाती जीभ बेचारी है।। क्या गज़ब दम रखती, आती प्यार की खुमारी है। दो पेग में ही साहिब, लगती साठसाला कुंवारी है।। दो पेग में खंण्डन, करता गीता के श्लोकों का। तीन में मोदी भी नोकर, खुद मालिक तीनों लोकों का।। कुबेर का भंडार खुलता है, सौदा करता तोपों का। तो कभी प्रेमिका से कहता, बोल बिस्तर लगादूं नोटों का।। जिंदगी चार दिन की, क्या रखा है घुट घुट के जीने में। ग़म भुलाती है ये दारू, दिल में छिपीं गहरी चोटों का।। धन्य है! तू मर्ज है, और दबाई भी। ढक्कन खुला तो बर्बाद...
पहलगाम आतंकी हमले पर दिल को झकझोर देने वाली कविता।। @kavita kunji @pahalgam terror attack पहलगाम दरिंदों के नापाक इरादों ने, कुछ मासूमों को निगल लिया। नाबालिग बेटे के आगे, बाप को उस से छीन लिया।। किसी बहिन के भाई को छीना, तो किसी बेटी का सिंदूर पौंछ दिया। जिन्होंने फक्र से बोला ''हम हिंदू'' बस यह सुन उनको रौंद दिया।। नवदुल्हन ने मौत की बिनती की, अपने पति संग जान गंवाने को। मोदी को संदेश देने को, उस कायर ने 'हिमांशी' को छोड़ दिया।। वीभत्स जघन्य- अपराध, दुष्टों ने मानवता का कत्ल किया। दरियादिली देखो भारत की, फिर भी उनको वक्त दिया।। दुस्साहस की सजा मिलेगी तुझको, तूने अखंड भारत को छेड़ा है। क्षमा योग्य नहीं कृत्य तेरा, हुई असहाय देश को पीड़ा है।। बड़ा भयावह इंतकाम, होगा इस कृत्य के बदले में। कुछ तो घुस के मारे जायेंगे, कुछ मर जायेंगे सदमे में।। इंसा अल्लाह ताला तेरे, अब उन दुष्ट मुल्लों को डरना होगा। कृष्ण अगर तू हिंदू है, तो आज सुदर्शन चलना होगा।।
बड़ा ही महत्व है फिल्मों में एक्टर का, वाहनों में ट्रैक्टर का। चकबंदी में सेक्टर का, बड़ा ही महत्व है ।। पढ़ाई में ट्यूशन का, द्रक्तों में शीशम का। वाहनों मे थ्री टन का, बड़ा ही महत्व है।। रिश्ते में माँ का, शरीर में जां का । फौजी हुक्म में हां का, बड़ा ही महत्व है। । पैट्रोलिंग में कम्युनिकेशन का, लड़ाई में इम्युनेशन का। सीमा पर डॉमिनेशन का, बड़ा ही महत्व है।। घर में सफाई का ,गिनती में इकाई का। सेना में सिपाही का ,बड़ा ही महत्व है।। सवारी में साइकिल का, वेरट में हायकल का। डांसिंग में मायकल का, बड़ा ही महत्व है।। संसद में प्रधानमंत्री का, पोस्ट में संतरी का। हाउस क्लीयरेंस में एंट्री का, बड़ा ही महत्व है।। इलेक्शन में सपोट का, लास्ट एक वोट का। एक हजार के नोट का, बड़ा ही महत्व है।। यात्रा में भाड़े का, सलवार में नाड़े का। रंगों में काले का, बड़ा ही महत्व है।। सब्जी में आलू का, जानवर में भालू का। रिश्ते में साडू का, बड़ा ही महत्व है।। ससुराल में साली का, होठ पर लाली का। सभा में ताली का, बड़ा ही महत्त्व है।। बूट में लेस का, टॉर्च में सैल का। केस में बहस का, बड़ा ही महत्व है।। कॉपी में सा...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें